अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत में उछाल जारी रहने से शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार सोना स्टैंडर्ड तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 1,000 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हो गया। वहीं, चांदी 2,300 रुपए प्रति किलोग्राम और चढ़ गई। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में दिसंबर डिलीवरी डिलीवरी सोना 27.40 डॉलर बढ़कर 4,229.70 डॉलर तथा दिसंबर डिलीवरी चांदी 2.183 डॉलर की तेजी से 55.790 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। बीकानेर के भाव :स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना में कमी और चांदी के भाव में तेजी आई। सोना जेवराती (10 ग्राम) 120700 व सोना बिठुर (10 ग्राम) 128000 रहा। चांदी 999 (किलो) 170000 रुपए किलो बिकी। इसमें 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से लगती है।


