ग्वालियर| रोटरी अंतर्राष्ट्रीय डिस्ट्रिक्ट 3053 की प्रांतपाल निशा शेखावत के नेतृत्व में रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन 2026 मार्च में शिवपुरी में आयोजित होगा। इस संबंध में आज रोटरी क्लब ग्वालियर की बैठक होटल साया जी सेन्ट्रल पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने की। वर्ष 2026 में आयोजित रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में शिवपुरी अंचल में होगा।


