RSS का शताब्दी वर्ष- घर-घर जाकर कार्यकर्ता करेंगे संपर्क:उज्जैन महानगर के 7 नगर, 65 बस्तियां और 550 मोहल्लों में चलेगा अभियान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के शताब्दी वर्ष में कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे। मालवा प्रांत में यह संपर्क अभियान आगामी एक दिसंबर से पंद्रह दिसंबर तक किया जाएगा। उज्जैन महानगर के 7 नगर, 65 बस्तियों और 550 मोहल्ले में पूर्ण होगा। इस अभियान में लगभग 3 हजार स्वयंसेवक भाग लेंगे। घर-घर संपर्क अभियान में प्रत्येक घर में संघ के तीन से चार कार्यकर्ताओं की टोलियां संपर्क के लिए जाएंगी। इन टोलियों में महिला कार्यकर्ता भी रहेंगी। देशभर में चलने वाले इस संपर्क अभियान में 7 से 10 दिन समयदानी कार्यकर्ता निकलेंगे। टोलियां घर-घर जाकर संपर्क करेंगी
मालवा प्रांत के सभी 28 जिलों के 138 खंडों के 12,500 से अधिक गांवों और 101 नगरों के 7,500 से अधिक मोहल्लों में संघ के कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर जाकर संपर्क करेंगी। इस संपर्क अभियान में मालवा प्रांत के 35 लाख से अधिक परिवारों में संघ परिचय पत्रक, संघ साहित्य, स्टीकर, और भारत माता का चित्र लेकर कार्यकर्ता घरों पर परिवारों से संपर्क करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों और नगरों की सेवा-बस्तियों में घरों पर भगवा झंडा भी लहराया जाएगा। गृह संपर्क अभियान में संघ के कार्यकर्ता पंच-परिवर्तन के संकल्पों की चर्चा घर-घर जाकर करेंगे और परिवारों द्वारा किसी एक संकल्प का आह्वान करवाया जाएगा। जनवरी माह में 1350 मंडल (8-10 गांवों के समूह ) और 988 बस्ती के हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे। जिसके लिए हर स्तर पर समितियां गठित हो रही हैं। हिंदू सम्मेलनों में संत, समाज प्रमुख और महिला वक्ता रहेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *