भास्कर न्यूज | बेमेतरा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यातायात जागरूकता अभियान के तहत चोरभट्ठी बाईपास में वाहन चालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो और टीम ने शासकीय चिकित्सालय खण्डसरा के चिकित्सा दल के साथ मिलकर वाहन चालकों की आंखों की जांच की। परीक्षण टीम में डॉ. ओंकार चंद्राकर (नेत्र सहायक अधिकारी), योगेंद्र भार्गव, मुकेश टंडन और योगेश साहू शामिल थे। कुल 45 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिन चालकों में दृष्टिदोष पाया गया, उन्हें तत्काल आवश्यक उपचार कराने और चश्मे का नियमित उपयोग करने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह पहल वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करने, दुर्घटनाओं में कमी लाने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की गई। शिविर में यातायात पुलिस स्टाफ के साथ प्रधान आरक्षक संदीप सिंह, आरक्षक हुलेश साहू और अन्य कर्मी उपस्थित रहे।


