रीता और प्रवीण ने भारत मंडपम में किया राज्य का प्रतिनिधित्व

भास्कर न्यूज | बेमेतरा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के शताब्दी सम्मेलन हुआ। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की स्थायी अध्यक्ष रीता शांडिल्य व सीजीपीएससी के सदस्य व बेमेतरा निवासी डॉ. प्रवीण वर्मा ने भूमिका निभाई। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एवं पूर्व कलेक्टर रीता शांडिल्य, राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों की श्रेणी में यूपीएससी द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित की गईं। डॉ. प्रवीण वर्मा ने भर्ती प्रक्रियाओं, प्रशासनिक सुधारों और संघ, राज्य आयोगों के सहयोग को लेकर आयोजित विभिन्न सत्रों में भाग लिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए यूपीएससी को भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की एक मजबूत संस्था बताया। केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि यूपीएससी और राज्य लोक सेवा आयोगों का समन्वय भविष्य की भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाएगा। यूपीएससी अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने संस्थागत साझेदारी को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *