भास्कर न्यूज | बेमेतरा वॉटरशेड महोत्सव 2025 के तहत जल संरक्षण और जलग्रहण विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता 31 दिसंबर तक चलेगी। इसमें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और राज्य सरकार की अन्य जलग्रहण विकास योजनाओं के अंतर्गत निर्मित जल संचयन संरचनाओं, बागवानी, कृषि वानिकी और अन्य विकास कार्यों पर आधारित रील्स एवं फोटोग्राफी कंटेंट आमंत्रित किए गए हैं। प्रतिभागियों को वेबसाइट पर पंजीकरण कर निर्धारित हैशटैग के साथ अपना कंटेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट करना होगा। इसके बाद पोस्ट का लिंक ऑनलाइन जमा करना होगा। विजेताओं का चयन रीच (45%), एंगेजमेंट (25%), विषय की प्रासंगिकता (10%), रचनात्मकता और मौलिकता (10%) तथा तकनीकी गुणवत्ता (10%) के आधार पर किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ रील को 50,000 रुपए और सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफी को 1,000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में जमा किए गए सभी कंटेंट पर भूमि संसाधन विभाग का कॉपीराइट रहेगा। जिसका उपयोग प्रचार और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।


