अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध:अदुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

प्रतापगढ़ नगर परिषद कि अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर आज दुकानदारों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। दुकानदारों ने शहर के गांधी चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद सभापति राम कन्या प्रहलाद गुर्जर और नगर परिषद आयुक्त का पुतला दहन कर एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। दुकानदारों ने बताया कि नगर परिषद के दस्ते द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन नगर परिषद कर्मचारी इसमें भेदभावपूर्ण कार्रवाई कर रहे हैं। आज शहर को बंद रखने का ऐलान किया गया था, जिसका भी मिला-जुला असर देखने को मिला। इसके बाद सभी प्रभावित दुकानदार आजाद चौक स्थित राजराजेश्वरी मंदिर के यहां एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में शहर के गांधी चौराहे पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने सभापति राम कन्या प्रहलाद गुर्जर और आयुक्त का पुतला जलाकर नगर परिषद की कार्रवाई का विरोध जताया। पुतला दहन के बाद एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी तालाब में पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *