रतलाम के बोधि इंटरनेशनल सीनियर सेकंडरी स्कूल का 13 साल का छात्र शुक्रवार को स्कूल की तीसरी मंजिल से कूद गया। छात्र ने तीन दिन पहले मोबाइल से क्लास में रील बनाई और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।
प्रिंसिपल ने उसे शुक्रवार को बुलाकर निलंबन की धमकी दी। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि छात्र ने सवा तीन मिनट में 47 बार ‘सॉरी’ कहा, कान भी पकड़े। लेकिन प्रिंसिपल ने पिता को बुलाया तो छात्र डर गया। तुरंत दौड़ा और तीसरी मंजिल से कूद गया। पीछे दौड़ते स्पोर्ट्स टीचर भी उसे रोक नहीं पाए। छात्र के छात्र के पैर और रीढ़ की हड्डी में मल्टीपल फ्रैक्चर हैं। कॅरियर खत्म होने के डर से यह कदम उठाया
13 वर्षीय छात्र स्केटिंग का राष्ट्रीय खिलाड़ी है। उसने 5 नेशनल अवार्ड जीते हैं। 6 दिसंबर को उसे राष्ट्रीय स्पर्धा में खेलने जाना है। लेकिन प्रिंसिपल ने फिर डिसमिस करने का कहा और कुछ देर में उसके पिता को भी बुला लिया। ऐसे में वह डर गया। उसे लगा कि उसका कॅरियर खत्म हो जाएगा। इसलिए उसने यह कदम उठाया। प्रिंसिपल बोलीं- हम तो बच्चे को समझा रहे थे एसडीएम रतलाम आर्ची हरित ने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि वो स्कूल में मोबाइल लेकर आया था। इसलिए प्रिंसिपल ने उसके पैरेंट्स को स्कूल बुलाया था। जिसके कारण बच्चा बहुत ज्यादा डर गया और भागकर तीसरी मंजिल से कूद गया।


