जयपुर में नाले के टूटे ढक्कन, जान के लिए खतरा:पॉश कॉलोनी में रहने वाले लोग भी कचरे से परेशान, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं

जयपुर में सड़कों की बदहाल स्थिति, नाले के टूटे ढक्कन, ओवरफ्लो हो रहे सीवर और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इन समस्याओं से जयपुर की पॉश कॉलोनी में रहने वाले लोग भी परेशान हैं। दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू प्लेटफॉर्म पर रोजाना सैकड़ों लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। कई वार्डों में महीनों से समस्या जस की तस है, लेकिन समाधान की दिशा में प्रशासनिक कार्रवाई बेहद धीमी है। आगे पढ़िए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं… सड़क खुदवाई, लेकिन ठीक नहीं की वार्ड 85 के अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शिकारी का मोहल्ला, संजय बाजार में सड़क को प्रशासन ने खुदवाया, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क को सही नहीं किया गया। इससे सड़क पर उभरे टैंक और गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहनों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। वार्ड 101 के सुरेश जोशी ने लिखा कि प्रताप नगर की श्योपुर रोड पर नाले का ढक्कन लंबे समय से टूटा हुआ है। जिससे किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोग रोज डर के साए में गुजर रहे हैं। 15 दिन से सड़क पर सीवर का गंदा पानी बह रहा वार्ड 37 के चंद्र प्रकाश राय ने बताया कि कांति नगर रोड, पोलो विक्ट्री पर पिछले 15 दिनों से सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। लोग बदबू और गंदगी से परेशान हैं, घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक शिकायत कर चुके है। लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा है। इसी तरह, वार्ड 118 के गगन मीणा ने लिखा कि जगतपुरा अक्षय पात्र मंदिर के पास सड़क ब्लॉक सीवर पानी के कारण पूरी तरह टूट चुकी है। यहां मच्छरों का प्रकोप और बदबू लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। पॉश कॉलोनी में भी सड़क पर कचरा वार्ड 150 के विनोद कुमार ने बताया- सी-स्कीम के विवेकानंद मार्ग पर 15 दिनों से कचरा जमा है। जिससे बदबू और प्रदूषण फैल रहा है। वहीं, वार्ड 118 के प्रताप नगर सेक्टर-29 में भी लंबे समय से सड़क पर गंदगी पड़ी है। इससे बीमारियों का डर बढ़ गया है। लेकिन नगर निगम प्रशासन शिकायत के बावजूद समाधान नहीं कर रहा है। सिरसी रोड पर रोज लग रहा जाम इसके साथ ही वार्ड 49 के कुणाल से सिरसी रोड पर रोजाना भारी ट्रैफिक जाम लगता है, जिससे लोगों को ऑफिस, स्कूल और जरूरी कामों के लिए देरी झेलनी पड़ती है। जबकि वार्ड 16 के सियाराम गुर्जर ने बताया कि मील चौकी ढाणी से सीतापुरा पुलिया तक शाम के समय लम्बा जाम लगता है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को जल्द हल करने की मांग की है। दैनिक भास्कर के माध्यम से आम जनता लगातार अपनी शिकायतों को उठा रही है। लेकिन प्रशासन द्वारा जो समाधान किया जा रहा है। उसकी गति काफी धीमी है। जिसकी वजह से जयपुर की जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए…. 1. सीवरेज चोक और टूटी पाइपलाइन से बढ़ी लोगों की परेशानी:जयपुर में दिनभर गंदा पानी फैलने की शिकायतें, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई परेशानी 2. सड़कों पर सीवर के पानी की बदबू से परेशान लोग:जयपुर में पानी, सड़क और निर्माण कार्यों से परेशान लोग, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आ रही समस्याएं 3. जयपुर स्मार्ट सिटी में कचरे का संकट:वार्डों में गंदगी से हालात बदतर, बार-बार शिकायतों पर भी नहीं हो रही कार्रवाई 4. कचरे के ढेर से बीमारी फैलने की संभावना:ट्रांसफॉर्मर के पास सुरक्षा जाली तक नहीं,सड़क पर बिखरा सामान; विभाग बने लापरवाह 5. जयपुर शहर में लगता जाम, ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी:अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और रॉन्ग साइड में दौड़ती गाड़ियां; वार्डों में हालात बदतर 6.जयपुर में सीवर से डूबी सड़कें:मालवीय नगर से कालवाड़ रोड तक हालात बेहाल, वार्डों में जलभराव-टूटी सड़कें; शिकायतों के बावजूद प्रशासन मौन 7. नगर निगम की लापरवाही से जयपुर की जनता परेशान:दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सीवरेज, सफाई, आवारा पशुओं की समस्या आ रही सामने 8. जयपुर में गंदे पानी की बदबू से परेशान हुए लोग:डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ रहा, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर हो रहा समाधान 9. जयपुर में बिजली के खुले तार,लोगों की जान को खतरा:लाइट का पोल एक तरफ झुका, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं 10. जयपुर में आवारा-पशुओं और सीवर के टूटे ढक्कनों से खतरा:सड़क पर भरे पानी से चलना मुश्किल हुआ, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *