सूरजपुर में ABVP कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट का ग्रिल तोड़ा:लचर शिक्षा व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन; आश्वासन के बाद हटे

सूरजपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने लचर शिक्षा व्यवस्था के विरोध में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर लगा ग्रिल तोड़ दिया। ABVP कार्यकर्ता 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। इन मांगों में एक बच्चे को होमवर्क न करने पर पेड़ से लटकाने का मामला भी शामिल था। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को हटाने की मांग की, साथ ही उनके स्थानीय निवासी होने पर भी सवाल उठाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गेट से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे नारेबाजी करते रहे। आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म आंदोलन बढ़ता देख जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा कार्यालय से बाहर आए और प्रदर्शनकारियों से मिले। उन्होंने उनकी मांगों को एक माह के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। दूसरी ओर, जिला प्रशासन अब तोड़फोड़ करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। ABVP कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे फिर से प्रदर्शन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *