सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:सड़क किनारे पड़ा हुआ था युवक, किस वाहन ने टक्कर मारी पुलिस कर रही जांच

निवाड़ी जिले में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक को लोगों को सड़क किनारे घायल हालत में पड़ा मिला था। घायल को पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात निवाड़ी जिले के अस्तारी गांव के पास एक बाइक सवार घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। लोगों ने घायल को पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जगदीश यादव के रूप में हुई है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में स्थानीय निवासी ने बताया कि हमने रात के समय सड़क किनारे किसी के पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। जब मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था। यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *