गाउन पहनकर घर में घुसा, महिला पर संडासी से हमला:सोते समय गला दबाकर मारने की भी कोशिश की, लॉकर नहीं टूटा तो भागा बदमाश

भीलवाड़ा में पुराना बापूनगर इलाके में गाउन पहनकर एक बदमाश देर रात घर में घुस गया और अकेली सो रही महिला पर संडासी से हमला कर दिया। उसने महिला का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
बदमाश जब घर का लॉकर तोड़ने में असफल रहा तो मौके से भाग निकला। महिला के चीखने चिल्लाने पर पड़ोसी और लोग आए। इसके बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, घटना के बाद कॉलोनी ने दहशत का माहौल है। परिवार शादी में गया था, घर में अकेली थी
मामला प्रतापनगर थाना क्षेत्र के पुराना बापूनगर का है। यहां गुरुवार देर रात रेखा (58) पत्नी शीतलदास रावानी घर में अकेली थी। घर के सदस्य पास ही में हो रही शादी में गए हुए थे। रात करीब 1 बजे जब रेखा सो रही थी, तभी पीछे से बाल कटे हुए एक गाउन पहना बदमाश घर में घुस गया। संडासी से हमला, गला दबाकर मारने का प्रयास
बदमाश ने सोती हुई रेखा पर संडासी से 2 बार वार किया, जिससे वो घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। दोनों के बीच 5 से 7 मिनट तक संघर्ष चलता रहा। हमले के बाद बदमाश ने घर में लूट की कोशिश की। उसने लॉकर तोड़ने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह टूट नहीं पाया। नाकाम रहने पर आरोपी वहां से भाग गया। महिला के चीखने-चिल्लाने पर पड़ोसी पहुंचे
जैसे ही बदमाश भागा, रेखा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी चीख सुनकर पड़ोसी जागे उसके पास पहुंचे। इधर कुछ पड़ोसी तुरंत शादी वाले घर पहुंचे और परिवार को सूचना दी। परिजन घर पहुंचे और घायल रेखा को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलने पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने घायल महिला से वारदात की जानकारी ली और मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाश की तलाश शुरू की। संदिग्धों से कर रहे पूछताछ
प्रताप नगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि महिला पर हुए हमले के मामले में विशेष टीमें गठित की गई है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है। साथ ही पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *