इंटरनेशनल कायाकिंग–कैनोइंग प्रेजिडेंट कप…पहले दिन छत्तीसगढ़ को दो ब्रॉन्ज:उत्तराखंड में 3 दिन चलेगी प्रतियोगिता; 22 देशों के 300 खिलाड़ियों के बीच कॉम्पिटिशन

उत्तराखंड के टिहरी झील में 28 नवंबर से इंडियन कायाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन (IKCA) की तीन दिवसीय कायाकिंग एंड कैनोइंग इंटरनेशनल प्रेजिडेंट कप 2025 की शुरुआत हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस जल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भारत सहित 22 देशों के करीब 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन छत्तीसगढ़ को दो ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं। 1) 1000 मीटर C2 महिला – ब्रॉन्ज मेडल 2) 1000 मीटर C4 पुरुष – ब्रॉन्ज मेडल छत्तीसगढ़ संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। बलदेव सिंह भाटिया, अध्यक्ष, रोहित काले, कार्यकारी अध्यक्ष, अभिजीत मिश्रा, सचिव्र प्रशांत सिंह रघुवंशी, सह–सचिव, अमरजीत छाबड़ा, सह–सचिव इन सभी ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण बताया और आगे बेहतर प्रदर्शन की आशा जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *