भोपाल में मुस्लिम समाज आज करेगा प्रदर्शन:रेप के आरोपी सलमान को फांसी देने की मांग, पुतले को फंदे पर लटकाने की तैयारी

मासूम से रेप के आरोपी सलमान के खिलाफ आज शहर में आक्रोश प्रदर्शन होने जा रहा है। न्यू भोपाल त्योहार मुस्लिम समाज और युवा संगठन दोपहर 12 बजे माता मंदिर चौराहे पर आरोपी सलमान को फांसी की सजा की मांग करेंगे। इस दौरान आरोपी के पुतले को फांसी पर लटकाने की भी योजना है। प्रदर्शन की अपील मुजाहिद सिद्दीकी, मोहम्मद साजिद खान एवं फैंस क्लब भोपाल द्वारा की गई है। इधर, आरोपी को पकड़वाने में मदद करने वाले रिजवान को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने 11 हजार रुपए का इनाम देकर सम्मानित किया है। राणा ने फोन पर रिजवान को इस साहसिक कदम के लिए बधाई भी दी। बता दें कि आरोपी सलमान को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया था। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपी पर गौहरगंज की 6 साल की मासूम से रेप करने का आरोप है। पीड़िता का इलाज एम्स भोपाल में जारी है। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में कमरा ढूंढ रहा था रेप का आरोपी सलमान गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी सलमान को गुरुवार रात पुलिस ने भोपाल के गांधी नगर इलाके से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद करीब चार घंटे तक वह पुलिस की हिरासत में रहा। इस दौरान उसके चेहरे पर न पछतावा दिखा और न ही कोई तनाव। रात 11.15 बजे गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव और गुस्सा बढ़ने लगा, जिसके चलते गांधी नगर पुलिस उसे फौरन थाने से दूसरी जगह ले गई। रात करीब 12:30 बजे आरोपी सलमान को रायसेन पुलिस के सुपुर्द किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *