बेटी के यहां से खाना खाकर लौटा, फांसी लगाई:छत पर सिगरेट पीने गया, झूले के एंगल से फंदा लगाया, कारणों का नहीं लगा पता

कोटा में एक व्यक्ति ने घर पर ही सुसाइड कर लिया। उसने छत पर झूले के एंगल से फांसी लगा ली। पता लगने पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा, और इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया ।घटना देर रात रेलवे कॉलेनी थाना क्षेत्र की हैं। भंवर सिंह (52)छोटा सोगरिया इलाके का निवासी था। निजी स्कूल में वेन चलाता था। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैं। रेलवे कॉलोनी थाना ASI देवकरण ने बताया भंवर सिंह के दो बेटियां व एक बेटा है। शुक्रवार को बड़ी बेटी के सुसराल में मकान के नांगल का कार्यक्रम था। भंवर सिंह परिवार सहित पास की कॉलोनी में अपनी बेटी के ससुराल में कार्यक्रम में गया था। शाम को खाना खाकर वापस अपने घर लौटा। रात 8 बजे करीब भंवर सिंह सिगरेट पीने छत पर गया। घर में पत्नी व बेटा मौजूद था। देर तक भंवर सिंह छत से वापस नहीं लौटा, तो बेटा ऊपर देखने गया। देखा तो भंवर सिंह झूले की एंगल से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जिसे परिजन नीचे उतार कर इलाज के लिए अस्पताल लाए ओर पुलिस को सूचना दी। अभी सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *