अशोकनगर में पेड़ से टकराई कार, पति की मौत:पत्नी गंभीर घायल, दोनों बेटों को भी चोटें आईं; गुना से टीकमगढ़ शादी में जा रहे थे

अशोकनगर के ईसागढ़-चंदेरी रोड पर महोली के पास शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार चालक राजेश जैन (53) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। कार में सवार उनके दो बेटों को भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, गुना की पुरानी मंडी निवासी राजेश जैन अपनी ससुराल टीकमगढ़ में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वे शनिवार सुबह अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ कार से निकले थे। पत्नी के सिर में लगी गंभीर चोट
हादसे में राजेश जैन की पत्नी मीनू जैन (44) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है। दोनों बेटे जिला अस्पताल में भर्ती
कार में सवार उनके बेटे शोमिल जैन (19) और शौर्य जैन (16) को भी चोटें आई हैं। दोनों का इलाज अशोकनगर जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद मृतक के अन्य परिजनों को सूचना दे दी गई है। राजेश जैन के शव को जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। देखिए दो तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *