अफसरों के ऑडियो लीक मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड:‘पैसे से सब मैनेज’ हो जाता है कहकर कलेक्टर और कोर्ट पर की थी टिप्पणी

मऊगंज जिले की जिलहड़ी पंचायत में 68 लाख रुपए के कथित घोटाले को ‘मैनेज’ करने से संबंधित एक ऑडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। इस ऑडियो में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एस.बी. रावत और सब इंजीनियर प्रवीण पांडेय कथित तौर पर कलेक्टर, न्यायालय और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो सामने आने के बाद, मऊगंज कलेक्टर ने पहले सब इंजीनियर पांडेय की संविदा सेवा समाप्त कर दी थी। अब, कलेक्टर के प्रस्ताव पर रीवा संभागायुक्त ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एस.बी. रावत को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन के बाद रावत को कलेक्टर कार्यालय रीवा में अटैच किया गया है। कड़ी कार्रवाई का मुख्य कारण ऑडियो में अधिकारियों की ओर से की गई टिप्पणियां हैं। इसमें दोनों अधिकारी कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि “पैसे से सब कुछ मैनेज हो जाता है”। उन्होंने न्यायालय पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। प्रशासन ने नोटिस का जबाब न देने पर कार्रवाई की प्रशासन ने इन टिप्पणियों को न्यायालय की गरिमा और सिस्टम की विश्वसनीयता पर हमला माना। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रावत को भेजे गए नोटिस का जवाब भी असंतोषजनक पाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा और सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट बी.के. माला ने संभागायुक्त से कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि यह ऑडियो पूरे प्रशासनिक ढांचे की छवि को धूमिल कर रहा है। पढ़िए एसबी रावत और प्रवीण पांडेय के बीच हुई बातचीत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रावत पर पहले भी सेवा पुस्तिका में छेड़छाड़ का आरोप लग चुका है। उस मामले की जांच में उन्हें दोषी पाया गया था और यह प्रकरण अभी भी लंबित है। संभागायुक्त कार्यालय ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है। कार्यालय ने कहा है कि “न्यायालय और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।” यह पूरा मामला सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार की गंभीरता और प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है। मामले से जुड़ी खबर भी पढ़े… ऑडियो लीक के बाद सब इंजीनियर बर्खास्त, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर कार्रवाई की तैयारी मऊगंज में न्यायालयों और वरिष्ठ अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा ऑडियो सामने आया था। इस पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जनपद शिक्षा केंद्र नईगढ़ी के संविदा सब इंजीनियर प्रवीण कुमार पांडेय की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पढ़े पूरी खबर… ये खबर भी पढ़े… कलेक्टर को 5 लाख देते…68 लाख की रिकवरी नहीं निकलती, दो अफसरों की बातचीत का ऑडियो लीक मऊगंज जिले में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और सब इंजीनियर के बीच बातचीत का ऑडियो सामने आया है। ऑडियो में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एसबी रावत ये कहते सुनाई दे रहे हैं कलेक्टर को पांच लाख दे दिए होते तो ये नौबत नहीं आती। आजकल पैसे से हर जगह मैनेज हो जाता है। पढ़े पूरी खबर..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *