शिवपुरी में मजदूरी मांगने पर मजदूर से मारपीट:हाथ-पैर फ्रैक्चर, कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने बेटे को लेकर पहुंची मां

शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मजदूरी के पैसे मांगने पर एक मजदूर की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस घटना में मजदूर अमन जाटव का एक हाथ और एक पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल की मां ने थाने में शिकायत कर दी है। अमन जाटव ने बताया कि उसने अभिषेक केवट के लिए तीन दिन तक पुट्टी का काम किया था। इसके बदले 1500 रुपये मजदूरी तय हुई थी। लेकिन जब उसने पैसे मांगे, तो अभिषेक बहाने बनाने लगा। चाचा और भतीजे ने मिलकर पीटा
अभिषेक ने अमन को बायपास पर बुलाया और वहीं फिर से पैसे मांगने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच उसका चाचा नीलम केवट लाठी लेकर आ गया। दोनों ने मिलकर अमन को गिरा दिया और लाठी से जमकर मारपीट की। मारपीट में अमन का एक हाथ और एक पैर टूट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *