टीम की लापरवाही के कारण अन्नदा कॉलेज का रक्तदान शिविर स्थगित

हजारीबाग | अन्नदा कॉलेज, हजारीबाग में शुक्रवार को झारखंड सरकार के दिशा निर्देश पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग के ब्लड बैंक की टीम की लापरवाही से नाराज प्राचार्य ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया। कॉलेज में इस शिविर को लेकर छात्रों और एनएसएस तथा एनसीसी यूनिट में उत्साह था, लेकिन आयोजन स्थल पर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की बदहाली ने पूरे कार्यक्रम पर पानी फेर दिया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, ब्लड बैंक टीम की ओर से मेडिकल जांच के लिए लाई गई अनिवार्य उपकरणों में भारी कमी पाई गई। रक्तचाप मापने वाली मशीन (बीपी मशीन) में बैटरी तक नहीं थी, जिसके कारण रक्तदाताओं का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण संभव नहीं हो पाया। इसके अलावा मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। रक्तदान शिविर में डॉक्टर की उपस्थिति अनिवार्य मानी जाती है। इसी के साथ, आपातकालीन हालात के लिए आवश्यक एम्बुलेंस भी कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंची, जिससे किसी संभावित दुर्घटना या स्वास्थ्य जटिलता की स्थिति में तुरंत उपचार उपलब्ध नहीं हो पाता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *