डीएसपी ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण

गिरिडीह |गिरिडीह हेडक्वार्टर वन के डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रशिक्षु डीएसपी कैलाश महतो और मेजर सन्नी कुमार के साथ कोर्ट परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गेट नंबर 1 और गेट नंबर 2 तथा न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। डीएसपी ने गेट नंबर 1 पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि मेटल डिटेक्टर से जांच किए बिना किसी भी व्यक्ति को कोर्ट परिसर में प्रवेश न दिया जाए। गेट नंबर 2 पर भी सुरक्षा कर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने और मेटल डिटेक्टर का सही उपयोग करने के निर्देश दिए गए। डीएसपी ने कहा कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *