लुधियाना के समराला चौक से एक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में तीन नोजवानों को सड़क किनारे शरेआम गुप्त अंग के पास इंजेक्शन लगाते देखा गया। हैरानी की बात यह कि यह सब उस जगह हुआ,जहां दिन-रात ट्रैफिक मुलाज़म तैनात रहते हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक पैंट उतारकर खड़ा है, दूसरा उसके गुप्त अंग के पास इंजेक्शन लगा रहा है और तीसरा पास ही खड़ा सब कुछ देख रहा है। वीडियो बनाए जाने पर दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक नशेड़ी कैमरे के आगे रुक गया। उसने बताया कि जीभ के नीचे रखने वाली नशा छुड़ाने वाली गोलियां सिविल अस्पताल में फ्री मिलती हैं। हम उसी को पानी में घोलकर इंजेक्शन बना लेते हैं। यही नहीं उसने यह भी दावा किया कि सरिंज किसी भी डिस्पेंसरी से आसानी से मिल जाती है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा मामला शहर के बीचों-बीच,एक मुख्य चौक पर हुआ। सवाल खड़ा होता है कि
जब ट्रैफिक पुलिस इसी चौक पर तैनात रहती है तो यह नशे का खेल उनकी नजरों से कैसे बच गया क्या शहर में नशे पर नियंत्रण का सरकारी दावा सिर्फ कागजों तक सीमित है लुधियाना में पिछले कुछ समय से ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ये वीडियो सरकार के “नशा-विरोधी अभियान” की पोल खोलते नजर आते हैं।


