फाजिल्का में रोडवेज बस ड्राइवर पर FIR:लापरवाही बरतने का आरोप, सवारियों से भरी बस कैंटर टकराई, दो की हुई थी मौत

फाजिल्का के गांव टाहलीवाला के नजदीक हुई कैंटर और रोडवेज बस के बीच टक्कर के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच- पड़ताल के दौरान रोडवेज बस ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी और 15 सवारियां घायल हो गई। ड्राइवर द्वारा लापरवाही बरतने से यह हादसा हुआ है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है । पुलिस ने दर्ज किए घायल के बयान पुलिस के मुताबिक, पीड़ित सोनू ने उनके पास बयान दर्ज करवाए हैं कि उसके पिता महिंदर सिंह, पुरुषोत्तम कुमार का कैंटर पर सवार होकर फाजिल्का में स्क्रैप लेने के लिए आए थे। फाजिल्का मलोट रोड पर गांव टाहलीवाला बोदला के नजदीक पंजाब रोडवेज की बस के ड्राइवर प्रगट सिंह की लापरवाही से हादसा हो गया। जिसमें उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने रोडवेज बस ड्राइवर प्रगट सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले में तफ्तीश की जा रही है। बता दें कि, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एक ही हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। इस हादसे में ड्राइवर बस में फंस गया था, जिसे भी डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *