कांग्रेस ने राजनांदगांव में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए:जितेंद्र मुदलियार शहर, विपिन यादव ग्रामीण की कमान संभालेंगे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने शुक्रवार देर रात राजनांदगांव सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में नए कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा की। राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी जितेंद्र उदय मुदलियार को सौंपी गई है। राजनांदगांव ग्रामीण जिला कांग्रेस की कमान विपिन यादव को मिली है, जो भागवत साहू का स्थान लेंगे। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के कांग्रेस अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। केसी वेणुगोपाल ने बताया कि ये नियुक्तियां पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत की गई हैं। जितेंद्र मुदलियार निवर्तमान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा का स्थान लेंगे, जिन्होंने सात वर्षों तक यह जिम्मेदारी संभाली थी। बता दें है कि इन नियुक्तियों में पूर्व विधायकों के पुत्रों को कमान सौंपी गई है। जितेंद्र मुदलियार पूर्व विधायक स्वर्गीय उदय मुदलियार के बेटे हैं और छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसी प्रकार, विपिन यादव पूर्व विधायक प्रकाश यादव के बेटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *