पुलिस जवान की बुखार से मौत:यूपी पुलिस के कांस्टेबल का मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डोरी गांव के रहने वाले यूपी पुलिस के जवान श्याम चौधरी का निधन हो गया। कांस्टेबल चौधरी का मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा था। वे करीब एक महीने से बुखार से पीड़ित थे। आखिर में मेदांता अस्पताल में भर्ती रहे। यूपी पुलिस के कांस्टेबल श्याम चौधरी यूपी के मथुरा में बतौर कांस्टेबल तैनात थे। 20 अक्टूबर से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें लगातार बुखार की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें पहले दुर्लभ जी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां बेहतर उपचार नहीं मिलने पर परिजन गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। मृतक की एक छोटी बेटी है। घर में कमाने वाला कोई दूसरा सदस्य नहीं है। जवान की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में शोक है। वहीं रामगढ़ थाना पुलिस मेदांता से मिले दस्तावेजों के आधार पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *