शरद महोत्सव में बाउंसरों ने दो युवकों को पीटा:मारपीट का वीडियो सामने आया, दो बाउंसर हिरासत में लिए गए

कोतवाली थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड में आयोजित शरद महोत्सव में बाउंसरों द्वारा दो युवकों से मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना झूले पर हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। जानकारी के अनुसार युवकों और बाउंसरों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद बाउंसरों ने युवकों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान एक युवक बेहोश हो गया, लेकिन बाउंसरों ने उसे डंडों से पीटना जारी रखा। युवकों को झूले से नीचे भी पटका गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों और दो बाउंसरों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *