टोंक में बदला मौसम, बादल भी छाए:बीसलपुर बांध से 129 दिन से छोड़ा जा रहा है पानी; सर्दी का असर कम हुआ

जिले में शनिवार को मौसम बदल गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार सुबह से ही हल्के बादल छाए दिखाई दिए है। हालांकि अभी बारिश होने के आसार कम है। लेकिन हल्के बादल छाने से बूंदाबांदी होने के आसार है। शनिवार को सर्दी का असर बीते चार पांच दिन के मुकाबले थोड़ा कम महसूस हुआ। चार – पांच दिन से ठंडक बढ़ी हुई थी। शुक्रवार रात से ही हल्के बादल छाने से शनिवार सुबह के समय हवा की गति भी कम रही। वहीं मौसम में गलन भी पहले के मुकाबले कम महसूस हुई। हालांकि बादलों के चलते सूर्य कम ही दिखाईं दिया। इससे हवा की रफ्तार भी कम रही। इससे लोगों को अन्य दिनों की तरह आज सर्दी का अहसास पहले के मुकाबले थोड़ा कम महसूस हुआ। इससे अधिकतम तापमान भी आज 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। जबकि न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को बहुत ज्यादा सर्दी का अहसास भी नहीं हुआ। बीसलपुर बांध के गेट अब भी खुले बीसलपुर बांध के गेट शनिवार को 129 दिन से खुल हुए है। हालांकि 11 दिन से बीसलपुर बांध से बनास नदी में की जा रही पानी की निकासी स्थिर हैं। गेट नंबर 11 को .10 मीटर खोलकर प्रति सेकंड 601 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इस सीजन में अब तक बांध से 140 टी एम सी से ज्यादा पानी बनास नदी में छोड़ा जा चुका है। इस व्यर्थ बहे पानी से बीसलपुर बांध तीन बार से ज्यादा फुल भर जाता है और अभी भी पानी निकासी जारी हैं। अभी बांध में बारिश नहीं हुई तो भी कुछ दिन और बांध का यह गेट खुला रहेगा। इस सीजन में बांध का एक गेट 24 जुलाई को खोला गया था। बारिश का दौर थमे काफी दिन हो गए,लेकिन आगे से बांध में धीमी गति से पानी की आवक बनी हुई हैं। ऐसे यह एक गेट खोल रखा है। बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल, AEN दिनेश बैरवा ने बताया कि अभी बांध फुल भराव क्षमता 315.50 आर एल मीटर तक भरा हुआ है। पानी की आवक के हिसाब से बांध से पानी की निकासी को कम ज्यादा किया जाएगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *