दतिया में 19 वर्षीय युवती ने आत्महत्या की:साड़ी से फंदा बनाकर कमरे में लटककर दी जान

दतिया जिले के पण्डोखर थाना क्षेत्र के गांव चांदनी में शुक्रवार रात एक 19 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना तब सामने आई जब रात करीब 8:30 बजे उसकी मां कमरे में गई और बेटी को फंदे पर लटका हुआ देखा। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम डोली (19) पुत्री पर्वत विश्वकर्मा है। उसने साड़ी से फंदा बनाकर कमरे के पंखे से लटककर जान दे दी। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। डोली चार बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसके पिता खेती किसानी करते हैं। पण्डोखर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती ने आत्महत्या क्यों की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *