पाकिस्तान से चाइना मेड ड्रोन से नशा तस्करी:फाजिल्का में 550 ग्राम हेरोइन के साथ बरामद, आधा दर्जन संदिग्धों के घरों पर BSF-पुलिस की छापेमारी

फाजिल्का के भारत पाकिस्तान सरहद के नजदीक बीएसएफ व पुलिस ने पाकिस्तान से आया ड्रोन और हेरोइन बरामद की है । सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोग उनकी रडार पर है । उनके घर छापामारी की जा रही है l बरामद हुआ ड्रोन चाइना मेड है । जबकि बरामद हुई हेरोइन का वजन 550 ग्राम है । सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि इन दिनों सर्दी के चलते धुंध पड़ने लगी है। इसका फायदा उठाते हुए पाकिस्तान में बैठे तस्कर नापाक कोशिशों में लगे हैं। बीएसएफ और पुलिस का तालमेल है। इस के तहत फाजिल्का के बीओपी जीजी बेस के नजदीक ड्रोन मूवमेंट की सूचना मिली। इसके बाद इलाके को सील किया गया तो खेत में हेरोइन और ड्रोन गिरे पड़े मिले। धुंध का फायदा उठाने में लगे पाक में बैठे तस्कर उन्होंने बताया कि ड्रोन चाइना मेड है। जबकि हेरोइन का वजन 550 ग्राम है। इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है । उन्होंने बताया कि इस मामले मे करीब आधा दर्जन लोग शक्की घेरे में है । जिनके ठिकानों पर पुलिस छापामारी कर रही है । जल्द ही इस मामले को ट्रेस कर आरोपी तक पहुंच की जाएगी । फिलहाल माल मुकदमा अदालत में पेश किया जा रहा है और मामले में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *