जयपुर में प्रेमी-प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगाई:परिवार वालों ने दोनों को एक साथ पकड़ा था, 60% से ज्यादा झुलसे, SMS हॉस्पिटल में भर्ती

जयपुर में युवक-युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और पुलिस को सूचना दी। दोनों को गंभीर हालत में SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रेम-प्रसंग से इस मामले को जोड़कर देखा जा रहा है। आरोप है कि प्रेमी जोड़े के परिवार वालों ने ही ऐसा किया है। मामला मौखमपुरा इलाके का है। DSP दीपक खंडेलवाल ने बताया – शुक्रवार रात एक बजे सूचना मिली कि मौखमपुरा के बाड़ोलाव गांव में युवक-युवती को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को बिचून सीएचसी पहुंचाया। दोनों लगभग 60-70 प्रतिशत झुलस गए हैं। बिचून सीएचसी से दोनों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया था। AI जनरेटेड तस्वीरों से समझिए पूरा मामला… युवक के खेत पर दोनों को पकड़ा
सूत्रों के अनुसार, देर रात युवक के खेत पर कुछ लोगों ने दोनों को घेर लिया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान युवक भागा और मदद के लिए आवाज लगाई। पास के कुछ अन्य लोगों ने उन्हें आग की लपटों से निकाला। एफएसएल टीम मौके पर पहुंची
दूदू एएसपी शिवलाल बैरवा और डीएसपी दीपक खंडेलवाल मोखमपुरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। FSL टीम ने सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया
DSP दीपक खंडेलवाल पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। डीएसपी ने बताया दोनों पीड़ितों की हालत स्थिर होने के बाद बयान लिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *