बालोतरा में तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा:सिवाना फाटा पर देर रात ट्रक के बेकाबू होने पर हुआ हादसा, जनहानि नहीं

बालोतरा शहर के सिवाना फाटा आईटीआई कॉलेज के पास मेगा हाईवे पर देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। सांचौर से बालोतरा की ओर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया घटना देर रात लगभग 1:30 बजे हुई। हादसे में डिवाइडर पूरी तरह से टूट गया। डिवाइडर पर ट्रक बीचोंबीच फंस गया। रात के समय यातायात कम होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक की अत्यधिक रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी सुबह आसपास के लोगों को मिली। सुबह लगभग 7-8 बजे स्थानीय लोगों की सहायता से एक क्रेन बुलाई गई। क्रेन की मदद से ट्रक को डिवाइडर से हटाया गया, जिसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य रूप से बहाल हो सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *