केंद्रीय मंत्री व कलेक्टर ने टॉस कराया:सांसद खेल उत्सव में भूपेंद्र यादव बोले – खेलों का अलवर में पाॅजिटिव माहौल बना

अलवर के आरआर कॉलेज में चल रहे सांसद खेल उत्सव के कार्यक्रम में शनिवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व अलवर कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला ने क्रिकेट पुरुष फाइनल मैच का टॉस कराया। उसके बाद क्रिकेट मैच का लुत्फ भी उठाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रामगढ़, बहरोड, अलवर सहित कई जगहों पर मैच व प्रतियोगिताएं जारी हैं। जिले भर में पॉजिटिव माहौल बना है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। आगे भी इस तरह के आयोजन करने का प्रयास करेंगे। ताकि अलवर के खिलाड़ियों काे मौका मिल सके। भूपेंद्र यादव ने कहा कि 400 से अधिक टीमों ने भाग लिया है। आरआर कॉलेज व चिकानी, बहरोड़, रामगढ़ सहित सब जगहों पर खेलों का आयोजन हुआ है। आगे भी खेल कराने के प्रयास रहेंगे। इससे खिलाड़ियों को मौका मिलता है। जिले भर में महिला खिलाड़ियों ने भी भाग लिया है। कार्यक्रम के दौरान मेयर घनश्याम गुर्जर, पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना, पूर्व विधायक बनवारी लाल, जयराम जाटव, पवन जैन, जितेंद्र राठौड सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *