शराब की चार दुकानों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई:निर्धारित से कम कीमत पर बेच रहे थे शराब, किया सीज

जिले के श्रीकरणपुर में शराब की चार दुकानों को सीेज करने की कार्रवाई की गई है। इन चारों दुकानों पर निर्धारित से कम कीमत पर शराब बिकने की सूचना थी। इस पर विभागीय टीम शनिवार सुबह इन दुकानों पर पहुंची और कार्रवाई की। इन दुकानों को सीेज कर इन पर विभागीय सूचना चस्पा कर दी गई है। विभाग को यहां निर्धारित से कम दरों पर शराब बेचे जाने की जानकरी मिली थी। इस पर यह कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग को शुक्रवार को इनपुट मिलने के बाद उन्होंने बोगस ग्राहक बनाकर संबंधित दुकान पर भेजा। जब निर्धारित दुकान पर पहुंचे ग्राहक ने कम कीमतों पर शराब बिकने की पुष्टि की तो शनिवार सुबह करीब सात बजे ही विभागीय टीम ने दुकानों पर कार्रवाई कर दी।
श्रीकरणपुर के आबकारी इंस्पेक्टर की ओर से दुकानों पर सीज करने संबंधी सूचना चस्पा की गई है। इनमें अगामी आदेश तक इन दुकानों को सीेज करने की बात कही गई है। ये दुकानें श्रीकरणपुर के भगतसिंह चौक, रेलवे फाटक, नगर पालिका एरिया और कुन्नर फैक्ट्री के पास के इलाके में है। जिला आबकारी अधिकारी शिवा चौधरी ने बताया कि चार दुकानों को सीज करने की कार्रवाई की गई है। इन दुकानों पर निर्धारित से कम दरों पर शराब बिकने की सूचना पर कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *