RSS कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा कत्ल मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी का एनकाउंटर मामले में मृतक शूटर बादल की बहन फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में पहुंची । बहन बोली ” हमे खबरों से मालूम हुआ कि बादल की मौत हो गई , मेरा भाई 20 साल का था और उसकी उठनी बैठनी ठीक लोगों के साथ नहीं थी। पर उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था । शूटर फिल्म देखकर उसका भाई प्रभावित हुआ था । मृतक शूटर बादल की बुआ की बेटी ने बताया कि बादल उसके मामा का बेटा था । हालांकि बादल के माता पिता की नहीं है । और इसलिए वह पिछले लंबे अरसे से उनके पास ही रह रहा था । जिस घटना का जिक्र पुलिस कर रही है उससे पहले कोई उसका आपराधिक रिकॉर्ड या फिर कोई एक भी किसी तरह का मुकदमा नहीं है । अब क्या हुआ है उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं है । उन्होंने बताया कि बादल गैंगस्टर शूटर फिल्म से प्रभावित था और उसने ही बेड़ा गर्क कर दिया । हालांकि मृतक बादल तीन बहन भाई है । और उसकी बहनों की शादी भी उन्होंने ही की थी । फिलहाल मृतक आरोपी बादल का प्रशासन ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवारजनों के हवाले कर दिया ।


