कसडोल में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन:जनभागीदारी बढ़ाने के लिए पानी पाठशाला, श्रमदान और वृक्षारोपण कार्यक्रम

बलौदाबाजार के कसडोल में शनिवार को ‘वाटरशेड महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जलग्रहण विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाना था। माइक्रो वॉटरशेड मटिया में आयोजित इस महोत्सव में ‘पानी की पाठशाला’, संविधान शपथ, प्रभात फेरी, श्रमदान के तहत साफ-सफाई, लोकार्पण और वृक्षारोपण जैसे कई कार्यक्रम संपन्न हुए। परियोजना अधिकारी नारद कुमार भारद्वाज ने जलग्रहण प्रयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। जनप्रतिनिधियों ने वाटरशेड महोत्सव और जलग्रहण विकास कार्यों की सराहना करते हुए अपने विचार साझा किए। महोत्सव के दौरान एक उत्कृष्ट रील प्रतियोगिता की भी घोषणा की गई। इसमें रील श्रेणी के विजेता को 50,000 रुपए और फोटोग्राफी श्रेणी के विजेता को 1,000 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी। प्रतिभागी जल संचयन संरचनाओं, बागवानी, कृषि वानिकी सहित विभिन्न वाटरशेड योजनाओं के तहत निर्मित संरचनाओं और उनके लाभों पर आधारित 30-60 सेकेंड के रील या वीडियो बना सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *