शराब ठेके के पास शव मिलने से सनसनी:जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

दौसा में शराब ठेके के पास अज्ञात शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनाक्रम शनिवार सुबह जयपुर-आगरा हाईवे पर पाडली रोड के पास का है। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार मृतक की बॉडी पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं, ऐसे में संभवतया सर्दी के चलते उसकी मौत होना माना जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *