दैनिक भास्कर समूह मना रहा ‘प्रेरणा उत्सव-2025’:चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल की 81वीं जयंती पर 10 राज्यों में रक्तदान शिविर

दैनिक भास्कर समूह अपने चेयरमैन स्वर्गीय रमेशचंद्र अग्रवाल की 81वीं जयंती को ‘प्रेरणा उत्सव-2025’ के रूप में मना रहा है। उनकी जनसेवा की सोच को आगे बढ़ाते हुए, भास्कर परिवार 29 और 30 नवंबर को 10 राज्यों के 210 शहरों में रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है। बूंदी में रक्तदान शिविर आज, 29 नवंबर को रेड क्रॉस सोसाइटी भवन, कलेक्ट्री के सामने, अस्पताल परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9799883594 पर संपर्क किया जा सकता है। इन सभी शिविरों से एकत्रित रक्त स्थानीय सरकारी ब्लड बैंकों और अस्पतालों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को तत्काल सहायता प्रदान करना है। यह माना जाता है कि रक्त की एक यूनिट तीन लोगों का जीवन बचा सकती है, जो इस अभियान की सबसे बड़ी प्रेरणा है। 18 से 65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति, जिसका वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो, रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर को किसी प्रकार की क्षति नहीं होती है, क्योंकि शरीर कुछ ही समय में नए रक्त का निर्माण कर लेता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *