कपूरथला में 200 कर्मचारियों के सस्पेंशन ऑर्डर:सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कर्मचारी नेता बोले- अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे

कपूरथला में पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। इस बीच, पंजाब सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार कपूरथला में करीब 200 कर्मचारी प्रभावित होंगे। पीआरटीसी, पनबस कर्मचारी यूनियन नेताओं ने सरकार के इस कदम को ‘रूटीन कार्रवाई’ बताया है। उनका कहना है कि निलंबन के आदेशों से उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कर्मचारी किलोमीटर स्कीम के टेंडर को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर वे पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कपूरथला रोडवेज डिपो में लगभग 200 कच्चे कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं। कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि किलोमीटर स्कीम वाली बसें लाई गईं, तो उन्हें ‘उनकी लाशों के ऊपर से गुजारना पड़ेगा’। कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। यूनियन प्रधान पन्नू के अनुसार, कपूरथला बस डिपो में कच्चे और पक्के मिलकर 250 के लगभग कर्मचारी हैं, जिनमें से कुछ कर्मचारी जो दूसरी यूनियन से जुड़े हुए हैं, वह काम कर रहे हैं। कुल मिलाकर सरकार के सस्पेंशन ऑर्डर के चलते लगभग 200 कच्चे कर्मचारी प्रभावित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *