लुधियाना में 18 लोगों पर FIR दर्ज:EWS कालोनी में की गुंडागर्दी,तोड़े और जलाए थे वाहन,गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी

पंजाब के लुधियाना में गुरुवार रात साढ़े 11 बजे EWS कालोनी में दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया था कि एक पक्ष ने बोतलों में पेट्रोल डालकर उसमें आग लगाकर मोहल्ले में फेंकी। जिससे एक वैगनआर गाड़ी सहित दो अन्य वाहन जल गए। मोहल्ले में की कारें तोड़ी और जलाई बदमाशों ने मोहल्ले में खड़ी कई कारों के शीशे भी तोड़े। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों पर FIR दर्ज की है। पुलिस ने इलाके सीसीटीवी कैमरे और वीडियो फूटेज खंगाले जिसके बाद हमलावरों की पहचान कर उन्हें नामजद किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापामारी कर रही है। जानकारी मुताबिक पुलिस ने महिला टिमो, धमेन्द्र, सुमाइन खान, पवन कुमार, आर्यन, जोनी, अंकुश, रामा, दिलखुश राओ, विनय कुमार, संजय, साहिल, ऋषव चोटाला, मनप्रीत सिंह, गगन कुमार, बलराम कुमार, अंकुर और अभिेषेक के खिलाफ धारा BNS 326 (G),194(2) ,324(4), 126(2),191 (2),190, 351(3),115 (2),61(2)के तहत मामला दर्ज किया है। 2022 में पहली मारा था भाई
2022 में सिविल अस्पताल में मारे गए स्वर्ण कुमार की बहन तान्या ने बताया था कि हमलावरों ने दिन में उन्हें पहचान कर धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि हमने तेरा एक भाई मारा था, अब दूसरा भी हमारे निशाने पर है। बहन का आरोप है कि आज हमला करने वाले युवक वही हैं जो 2022 के हत्याकांड में नामजद थे और वर्तमान में नशे (चिट्टा) से जुड़े मामलों में जमानत पर बाहर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *