शिवपुरी में सड़क किनारे मिलीं एक्सपायरी दवाएं:मेडिकल स्टोर संचालक ने फेंकी थी, नगर पालिका ने 25 हजार का जुर्माना लगाया

शिवपुरी शहर की थीम रोड स्थित आईटीबीपी गेट नंबर के पास बस प्रतीक्षालय के पास एक्सपायरी दवाएं मिलीं। इनमें सीरप सहित वर्ष 2023, 2024 और नवंबर 2025 तक की एक्सपायरी डेट वाली दवाएं शामिल थीं। जांच में सामने आया कि ये दवाएं विद्यादेवी हॉस्पिटल के सामने संचालित मयूर मेडिकल एंड सर्जिकल ने फेंकी थीं। जब नगरपालिका टीम मेडिकल स्टोर पहुंची, तो संचालक महेंद्र कुमार गुप्ता ने स्वयं दवाएं फिकवाने की बात स्वीकार की। मेडिकल संचालक ने फेंकी थी दवाएं गुप्ता ने बताया कि कुछ दवाएं एजेंसी ने गलत भेजी थीं, जिन्हें वापस नहीं लिया गया। वहीं, कुछ दवाएं एक्सपायर हो चुकी थीं, इसलिए उन्हें सड़क किनारे फिंकवाया गया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले भी वह नगर पालिका के डंपिंग क्षेत्र में एक्सपायरी दवाएं फिंकवा चुके हैं। दूसरी ओर इस मामले में विद्यादेवी हॉस्पिटल का नाम जुड़ने पर हॉस्पिटल संचालक डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनका मेडिकल स्टोर से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके अस्पताल में भर्ती मरीज शहर के किसी भी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीद सकते हैं। डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि उनके हॉस्पिटल का मेडिकल वेस्ट चंदेरी में संचालित मेडिकल वेस्ट निस्तारण केंद्र उठाता है, जिसके लिए वे मासिक पेमेंट करते हैं। नपा ने लगाया 25 हजार रुपए का जुर्माना नगर पालिका के अतिक्रमण हटाओ प्रभारी अशोक कुमार खरे ने जानकारी दी कि खुले में दवाएं और मेडिकल वेस्ट फेंकना कानूनी अपराध है। मयूर मेडिकल एंड सर्जिकल की एक्सपायरी दवाओं को सड़क किनारे फेंकने पर संचालक महेंद्र गुप्ता पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उन्हें भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी भी दी गई है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *