बड़वानी में मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत:बेटे का आरोप- रिश्तेदारों ने धारदार हथियार से मारा; हत्या का प्रकरण दर्ज करें

बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम वलन में 61 वर्षीय बुजुर्ग साहदर पिता गेला की मौत के बाद परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि 18 सितंबर को हुई मारपीट में आई चोट ही उनकी मौत का कारण बनीं। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 18 सितंबर को हुआ था विवाद परिजनों ने बताया कि 18 सितंबर को साहदर के साथ उनके भाई कहारिया पिता गेला और उसके साथी नानटिया पिता पेमा तथा सिला पिता आलसिया ने पुराने विवाद के चलते मारपीट की थी। इस वारदात में साहदर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारदार हथियार से मारपीट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी गिरफ्तार, मामला कोर्ट में लंबित पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 15 दिन तक न्यायिक हिरासत में रखा। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। मारपीट की घटना के लगभग दो महीने बाद मंगलवार को साहदर की मौत हो गई। परिजन बोले- मारपीट की चोटों के कारण हुई मौत मृतक के बेटे नानूराम जमरे ने बताया कि गंभीर चोट लगने के बाद उनके पिता का लंबे समय तक अस्पताल में इलाज चलता रहा। हालत सुधरने पर उन्हें घर ले आया गया था, लेकिन कुछ दिनों से उनकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी और उनका निधन हो गया। नानूराम और लाला जमरे ने आरोप लगाया कि मौत का कारण मारपीट ही है और अब आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए। थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया- मामला पहले से कोर्ट में चल रहा है। बुजुर्ग की मौत के बाद शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पीएम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *