CM, डिप्टी सीएम, वित्त मंत्री कोरबा पहुंचे:श्रम मंत्री के भाई की शादी में हुए शामिल, नव दंपती को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज कोरबा पहुंचे। वे यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। रूमगरा हवाई पट्टी पर उतरने के बाद कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ प्रेमलता यादव और निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों ने उनका अभिवादन किया। हेलीपैड पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सीएम, डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद वे उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पहुंचे। दरअसल, सीएम, डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री मंत्री देवांगन के भाई कौशल देवांगन के बेटे विश्वेश देवांगन और मेघा देवांगन के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शादी समारोह में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचीं। उनका भी स्वागत किया गया और उन्होंने भी नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *