कोटपूतली-बहरोड़ में पुलिस करेगी पैदल गश्त:शाम 4:30 से 7:30 बजे तक हथियारबंद जाप्ता साथ, इसके बाद रहेगी A-क्लास नाकाबंदी

एसपी देवेन्द्र विश्नोई ने कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश जारी किए हैं। एडिशनल एसपी नाजिम अली खान ने इस संबंध में जानकारी दी है। निर्देशों के अनुसार, जिले के सभी थानाधिकारी और डीवाईएसपी शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक पैदल गश्त करेंगे। इस दौरान उनके साथ हथियारबंद जाप्ता (2 SLR, 2 पम्पगन) मौजूद रहेगा। गश्त के दौरान पूरा जाप्ता रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर चलेगा, जबकि रिफ्लेक्टर पहना जाप्ता पीछे रहेगा। पैदल गश्त समाप्त होने के बाद, शाम 7:30 बजे से 8:30 बजे तक ‘ए-क्लास’ नाकाबंदी की जाएगी। पुलिस पैदल गश्त के दौरान 60 पुलिस एक्ट और 185 एमवी एक्ट के तहत अधिकतम कार्रवाई करेगी। विशेष रूप से काली फिल्म लगे वाहनों, पावर बाइक और बदमाश प्रवृत्ति के युवकों की चेकिंग की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारियों को वाहन रोककर ड्राइवर सहित अंदर बैठे युवाओं को नीचे उतारकर उनकी तलाशी लेने और वाहन की अंदर से गहन चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि, बीमार व्यक्ति, बुजुर्ग, महिलाएं और परिवार वाली गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *