यूपी में मंत्री के डॉक्टर बेटे से ठगी:मोबाइल नंबर से गूगल-पे पर अकाउंट बनाया; मरीजों की फीस दूसरे के खाते में चली जाती

गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के डॉक्टर बेटे के साथ साइबर ठगी हुई। जालसाज ने उनके बेटे डॉ. अमित कुमार निषाद के मोबाइल नंबर पर बैंक खाता खोला। इसके बाद गूगल-पे पर UPI आईडी भी बनाई। इसके बाद डॉक्टर के पास जब भी कोई पैसा भेजता, तो वह रकम जालसाज के खाते में चली जाती थी। ऐसा कई बार हुआ है। डॉक्टर ने शिकायत 20 हजार की ठगी की बात कही है। इसके बाद पुलिस ने समरीन अली नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को जालसाज का बैंक डिटेल पुलिस ने निकलवाया। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला डॉ. अमित कुमार निषाद ने बताया- मेरा एयरटेल का सिम है। इस नंबर पर जब भी कोई पार्टी का अनुदान भेजता है, तब वह पैसा दूसरे व्यक्ति के खाते में चला जाता है। काफी परेशान होने के बाद पता चला कि समरीन अली नाम का कोई व्यक्ति है। उसने मेरे एयरटेल के नंबर से बैंक खाता खोल रखा है। मेरे नंबर पर खाता काफी दिनों से चला रहा
डॉक्टर अमित ने बताया- 31 मार्च, 2025 को सुबह 8:55 बजे एक व्यक्ति ने मेरे नंबर पर 20 हजार रुपए भेजे। यह रकम दूसरे खाते में चली गई। ऐसा बार-बार हो रहा है। हर हाल में मेरे नंबर से खाता खोलने वाले व्यक्ति का पता करना चाहिए। मेरे नंबर से जो खाता चला रहा है, वो बंद होना चाहिए। वह काफी दिनों से मेरे नंबर पर खाता चला रहा। इस बारे में शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया- शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच थाने के निरीक्षक अवधेश तिवारी को सौंपी गई है। साइबर सेल की भी मदद ली जा रही। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फेसबुक आईडी भी हैक हो चुकी
7 जनवरी, 2024 को डॉ. अमित कुमार निषाद की फेसबुक आईडी भी हैक हो गई थी। हैकर उनकी फेसबुक आईडी पर अश्लील कंटेंट पोस्ट कर रहा था। डॉ. अमित ने इसकी भी शिकायत साइबर थाने में की थी। उनके फेसबुक पेज पर 21 हजार से अधिक फॉलोअर हैं। डॉ. अमित ने कहा था कि उनकी राजनीतिक छवि को खराब करने की साजिश है। इसी साजिश के तहत आईडी हैक की गई। ———————- ये खबर भी पढ़ें…. ड्रग तस्कर के साथ VIDEO पर धनंजय सिंह की सफाई:बाहुबली ने कहा- मेरे खिलाफ साजिश, CBI जांच कराई जाए लखनऊ में गिरफ्तार ड्रग तस्कर अमित टाटा के साथ फोटो और VIDEO पर बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कहा- मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। कोडीन मिक्स नशीली सिरप की तस्करी की CBI जांच की जानी चाहिए। मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी को पत्र लिखूंगा। पढे़ं पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *