जैसलमेर के बासनपीर में घर में घुसा जहरीला कोबरा सांप:स्नेक कैचर ने बचाई परिवार की जान, रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ा

जैसलमेर के बासनपीर जूनी गांव में एक घर के भीतर अचानक जहरीला कोबरा दिखाई दिया। परिवार के लोगों ने बिना घबराए सूझबूझ दिखाते हुए पहले घर से बाहर निकलकर सुरक्षित दूरी बनाई और फिर तुरंत स्नेक कैचर साहिल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर साहिल खान ने 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया। साहिल ने सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा। सभी ग्रामीणों ने राहत की सांस और स्नेक कैचर साहिल खान को धन्यवाद दिया। पत्थरों में छिपा था जहरीला सांप साहिल ने बताया- कोबरा घर में देखकर घरवाले घबराने की बजाय उस पर नजर बनाए रखी। इस दौरान कोबरा सांप धीरे-धीरे सरकता हुआ बाहर निकला और घर के बाहर रखे पत्थरों के ढेर में जाकर छिप गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन सभी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दूरी बनाए रखी। कुछ ही देर में स्नेक कैचर साहिल मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष उपकरणों की मदद से पत्थरों को सावधानी से हटाना शुरू किया। करीब 10 मिनट के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कोबरा को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया। रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा साहिल ने बताया- यह वयस्क कोबरा था, जो ठंडी जगह की तलाश में घर में घुस गया होगा। रेस्क्यू के बाद उसे गांव से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे वह अपने प्राकृतिक वातावरण में बिना किसी खतरे के रह सके। ग्रामीणों ने साहिल की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि ऐसी स्थितियों में घबराना नहीं चाहिए। विशेषज्ञों को सूचना देकर उनकी मदद लेनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *