सीहोर में स्कूल बस-बाइक की टक्कर:15 वर्षीय बच्ची और चाचा की मौत; मौके पर ही दम तोड़ा

सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की और जितेंद्र नायक शामिल हैं। यह घटना गुराड़ी जोड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बसंतपुर निवासी जितेंद्र नायक अपनी भतीजी को बिछोली से लेने आए थे। वे दोनों बाइक पर सवार होकर बसंतपुर लौट रहे थे। इसी दौरान समापुरा के पास एक स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को इमरजेंसी वाहन से इछावर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *