रायपुर समेत प्रदेशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:जमीन गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने जिलों में सरकार का पुतला जलाया

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में पुतला दहन किया। रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला जलाकर विरोध जताया। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने जमीन गाइडलाइन दरों में की गई 10% से लेकर 100% तक की बढ़ोतरी तानाशाही निर्णय है, जिससे आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कांग्रेस ने कहा कि सरकार के इस फैसले से गरीब, किसान, मजदूर और मध्यवर्गीय परिवारों का अपना घर बनाने का सपना टूट गया है। जमीन के दाम बढ़ने से न किसान जमीन खरीद पाएंगे और न जरूरत पड़ने पर बेच पाएंगे। बैज ने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया कुछ भाजपा सत्ताधीशों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक सरकार गाइडलाइन दरों में हुई बढ़ोतरी को वापस नहीं लेती, कांग्रेस पूरे प्रदेश में अपना आंदोलन जारी रखेगी। रायपुर समेत कई जिलों में हुआ प्रदर्शन कांग्रेस ने एक साथ पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया, जिनमें रायपुर के साथ ही बिलासपुर, बस्तर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, GPM, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया में भी प्रदर्शन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *