दैनिक भास्कर चेयरमैन के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर:धमतरी में प्रेरणा उत्सव के रूप में मनाया, 47 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

छत्तीसगढ़ के धमतरी में दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल का 81वां जन्मदिन ‘प्रेरणा उत्सव’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 47 लोगों ने रक्तदान किया। स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल जीवनपर्यंत सामाजिक सरोकारों में सक्रिय रहे। उनकी इसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए, भास्कर परिवार ने 29 और 30 नवंबर को 8 राज्यों के विभिन्न शहरों में ऐसी ही गतिविधियां आयोजित कीं। धमतरी में यह आयोजन इसी पहल का हिस्सा था। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल धमतरी में आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर अविनाश मिश्रा, एडिशनल एसपी मणिशंकर चंद्रा और कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई सहित जिला अस्पताल के सिविल सर्जन और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस शिविर में धमतरी शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदाताओं ने बताया कि उन्हें दैनिक भास्कर समूह और अन्य माध्यमों से इस आयोजन की जानकारी मिली थी। उन्होंने दैनिक भास्कर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है और सभी को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान के महत्व पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *