नर्सिंग ऑफिसर अपने घर में चला रहा था अवैध क्लिनिक:सीएमएचओ ने मारा छापा, 2 लाख की दवाएं बरामद, क्लिनिक सीज किया

उदयपुर सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य ने गोगुंदा के सायरा में निरीक्षण के दौरान एक नर्सिंग ऑफिसर के घर में चल रहे अवैध क्लिनिक पर छापा मारा। उन्होंने उसे फटकार लगाते हुए सवाल पूछे तो वह कोई स्पष्ट जबाव नहीं दे पाया। सीएमएचओ ने बताया- कार्रवाई के दौरान पता लगा कि क्लिनिक पर बैड लगे हुए थे। मरीजों का इलाज किया जा रहा था। जांच में भारी मात्रा में सरकारी और बाहर की दवाइयां मिली। इनमें सरकारी दवाइयों की कीमत करीब एक लाख रुपए और बाहर की दवाइयों की कीमत 2 लाख रुपए थी। सीएमएचओ ने क्लिनिक को तुरंत सीज कर दिया। सायरा हॉस्पिटल में नर्सिंग ऑफिसर, घर में चला रहा क्लिनिक सीएमएचओ डॉ आदित्य ने कहा- जसराज सोलंकी सायरा सरकारी हॉस्पिटल में नर्सिंग ऑफिसर है। वह यहां करीब 25 साल से नौकरी कर रहा है। इसके साथ ही अवैध रूप से घर में क्लिनिक संचालित कर रहा है। जो बेहद गंभीर अपराध है। सीएमएचओ के अनुसार गोगुंदा बीसीएमओ को निर्देश दिए ​हैं कि नर्सिंग ऑफिसर मामले में जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ विक्रम सिंह, डीपीसी डॉ मोहन सिंह धाकड़ मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *