12 साल के बच्चे के सिर में मारा चाकू:खेलते-खेलते बच्चों में आपस में हुआ था झगड़ा, ICU में भर्ती

कोटा में 12 साल के नाबालिग बच्चे के सिर पर चाकू से वार किया गया। चाकू सिर के अंदर तक घुस गया। फिलहाल बच्चा एमबीएस हॉस्पिटल के ICU में है। बच्चे को चाकू मारने वाला भी नाबालिग है। दोनों पड़ोसी हैं। गली के बच्चों के साथ खेलते हुए शुक्रवार रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। घायल 8वीं क्लास में पढ़ता है। गली में खेलते हुआ झगड़ा कोटडी इलाके में रहने वाले घायल नाबालिग बच्चे के मामा शकील ने बताया- वह शुक्रवार रात करीब 8 बजे गली में अलाव ताप रहे थे। पड़ोस में ही रहने वाला भांजा दूसरे बच्चों के साथ गली में खेल रहा था। बच्चे आपस में मस्ती-मजाक कर रहे थे। इस बीच बच्चों के बीच झगड़ा हो गया और एक नाबालिग बच्चे ने मेरे भांजे के सिर में चाकू से वार कर दिया। चाकू सिर के अंदर तक घुस गया और भांजा सड़क पर गिर गया। भांजे को तुरंत एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए। फिलहाल उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। डॉक्टर बोले- हालत स्टेबल हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ.एसएन गौतम ने बताया- बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगी थी। सिर की हड्डी में भी फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल वह स्टेबल है और इलाज जारी है। गुमानपुरा थानाधिकारी अनिल टेलर ने बताया कि इस मामले में जानकारी नहीं है। परिजनों की ओर से शिकायत देने पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *