शिवपुरी में धीरेन्द्र शास्त्री बोले- विधायकों को भी टेंशन है:पहली बार के MLA सीएम बन गए, हर किसी की चिंताएं अलग-अलग

शिवपुरी के नर्सरी ग्राउंड में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के 6वें दिन बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने जीवन, राजनीति और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क पर टिप्पणी की। उन्होंने इच्छाओं के कभी समाप्त न होने पर भी बात की। विधायकों को चिंता, पहली बार के विधायक को मुख्यमंत्री बना दिया राजनीति पर टिप्पणी करते हुए शास्त्री ने कहा, “नेताओं में भी टेंशन है। पहली बार के विधायक को मुख्यमंत्री बना दिया और तीन बार के विधायक बैठे ही रह गए।” उनके इस बयान को मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर संकेत माना गया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर विपक्ष का कोई नेता बड़ी कथा कर ले, तो सत्ता पक्ष को भी चिंता होने लगती है। शास्त्री बोले- एलन मस्क को भी टेंशन हैं इच्छाओं के संदर्भ में, शास्त्री ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क का उदाहरण देते हुए कहा, “एलन मस्क भी इस टेंशन में हैं कि कोई दूसरा उनसे ज्यादा अमीर न बन जाए।” उन्होंने जोर दिया कि भिक्षा का पात्र तो भर सकता है, लेकिन मन की इच्छाओं का पात्र कभी नहीं भरता। शिवपुरी के लोग ठान लें तो जिला नशा मुक्त हो सकता कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शिवपुरी को नशामुक्त बनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि यदि शिवपुरी के लोग ठान लें तो जिला को नशा मुक्त हो सकता है। पुरुष शराब छोड़ दें तो ठेकेदारों की दुकान खुद बंद हो जाएंगी। महिलाओं के लिए नारायणी सेना बनाई जाए और नशे की दुकानों को बंद कराने का अभियान चलाया जाए। इसे ही उन्होंने शिवपुरी से मांगी गई गुरु-दक्षिणा बताया। कथा शुरू होने से पहले दोपहर 12 बजे जानकी सेना संगठन के लगभग 1 हजार महिला-पुरुषों ने एक साथ सुंदरकांड पाठ किया। शास्त्री ने मंच से संगठन को धन्यवाद दिया और उन्हें 15 फरवरी को बागेश्वर धाम में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन से पहले 13 या 14 फरवरी को सुंदरकांड पाठ करने का निमंत्रण भी दिया। कथा के दौरान, उन्होंने गोपियों के विरह, इंद्र के अभिमान को हरते हुए श्रीगोवर्धन पूजा और भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया। शास्त्री ने श्रोताओं को संदेश दिया कि जीवन में सुख चाहते हो तो कम इच्छाएं रखो, क्योंकि इच्छाएं कभी समाप्त नहीं होतीं। उन्होंने कहा, “जो पा लिया है उसी में खुश रहो, यही जीवन का सार है।” 30 तारीख को लगेगा दरबार कथा विश्राम के बाद 30 नवंबर को प्रेत-बाधाओं और तंत्र-मंत्र से मुक्ति दिलाने के लिए दिव्य दरबार आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 से 2 बजे तक कथा और इसके बाद सन्यासी बाबा की कृपा से दिव्य दरबार लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *